Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती विवेकोत्सव ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर विविध कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और विशाल रैली का आयोजन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 11, 2024 Tags: , , , , ,

कालेज के एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने रैली में हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा संकेतो के बारे समाज और नागरिकों को किया विशेष रूप से जागरूक.

प्रचंड युवा शक्ति की राष्ट्रीय उत्कर्ष में सर्वोपरि भूमिका : प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा

BOL PANIPAT , 11 जनवरी, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर एवं ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के उपलक्ष में तथा 11 से 17 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर विविध कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमे एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । दोनों कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय की एन.एस.एस. यूनिट्स और कॉलेज में स्थापित स्वामी विवेकानंद केंद्र की देखरेख में हुआ । स्वामी विवेकानंद जयंती पर दो दिन तक चलने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रमों के पहले दिन पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने की । उनके साथ एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ राकेश गर्ग, डॉ संतोष कुमारी, कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता, प्रो इंदु पुनिया ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया । विदित रहे कि महाविद्यालय में एन.एस.एस. और विवेकानंद केंद्र की विविध गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज व राष्ट्रीय विषयों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है । युवा निर्माण में मात्र किताबी शिक्षा की भूमिका नहीं है बल्कि व्यवहारिक प्रयोगों के द्वारा ही युवा समाज एवं राष्ट्र से जुड़ सकता है ।

कालेज के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने रैली में हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा संकेतो के बारे समाज और नागरिकों को विशेष रूप से जागरूक किया । हाथ में बैनर, तख्तियां और पोस्टर्स लिए छात्र-छात्राओं की इस रैली के माध्यम से जिले के सभी लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें सड़क पर नज़र आने वाले सड़क चिन्हों और सावधानियों से अवगत और उनके कर्तव्य का बोध कराया गया । ‘सुरक्षित चलाये-अपना जीवन बचाए, जन भली की गाड़ी भली-सड़क कहती की सुरक्षा भली, वाहन धीरे चलाये-अपना जीवन बचाए, मत करो इतनी मस्ती-जिंदगी नहीं हैं सस्ती’ के नारे लगाते जब ये छात्र-छात्राएं शहर से निकले तो आमजन को सोचने पर मजबूर कर दिया । इस बार की सड़क सुरक्षा का थीम ‘सड़क सुरक्षा के हीरो बने’ है ।

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि भारत सर्वाधिक युवा प्रधान देश है । स्वामी विवेकानंद के सपनों के भारत के निर्माण के लिए युवा मन में राष्ट्रीय संस्कार का उदय होना आवश्यक है । प्रत्येक युवा के लिए राष्ट्र सबसे बड़ा धर्म व प्राथमिकता होनी चाहिए । वर्तमान समय में युवा ऊर्जा का संगठित होना अति आवश्यक है । स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं । स्वामी विवेकानंद ने स्वस्थ एवं संस्कारित युवा को राष्ट्रीय उत्थान का मूल माना है । सड़क पर यातायात संकेत मूक वक्ता होते हैं । सड़क पर पैदल चलने वाले व्यक्ति और मोटर चालकों को सड़क के नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है । यातायात के नियम और संकेत सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी देते हैं । यातायात के नियमों के भली प्रकार रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिये चौराहों या जंक्शनों पर, चालकों को दिशा-निर्देश या चेतावनी देते हैं । सड़क के नियमों से अनजान होने पर जीवन और संपत्ति को नुकसान हो सकता है और इससे जान-माल को हानि पहुँच सकती है । एक व्यक्ति को भारत में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने से पहले यातायात के नियमों और प्रतीकों की अच्छे से जानकारी होना चाहिए ।

डॉ संगीता गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के ज्ञान के संस्कार से संस्कारित हो तथा अपने-अपने ग्राम या शहर में समाज के प्रति अपनी भूमिका समझते हुए समाज उपयोगी कार्य में सलंगन हो ऐसा प्रयास महाविद्यालय का सैदेव रहता है । उन्होनें कहा कि रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा था कि यदि हमने भारत को जानना है तो हमें स्वामी विवेकानंद को पढ़ना होगा । महात्मा गांधी ने भी कहा था कि स्वामी विवेकानंद को पढ़ने से मेरा भारत के प्रति प्रेम हजार गुना बढ़ गया है । उन्होंने कहा कि आशा है कि इन कार्यक्रमों लाभ लेकर युवा अपने जीवन के उद्देश्य को पा सकेंगे और भारत के उत्थान में अपना सक्रिय योगदान दे पायेंगे ।

डॉ राकेश गर्ग ने कहा कि सड़क पर सुरक्षा आज का सबसे गंभीर मुद्दा है । उन्होनें सड़क पर चलते हर इंसान की जान को बचाने और संजोनें का अनुरोध किया । उन्होनें कहा कि आज भारत में प्रति एक हज़ार व्यक्तियों पर मात्र 20 वाहन है जबकि यहीं आंकड़ा अमेरिका में 800, चीन में 130 तथा रूस में 350 है । फिर भी दुर्घटनाओं में हमारा देश इन देशो से आगे है । समय के साथ वाहन अनुपात बढ़ेगा तो समस्या और भी विकराल रूप ले लेगी । उन्होनें माता-पिता को भी आगाह किया कि वे अपने कम आयु के बच्चों को वाहन की चाबी दे कर गर्व का अनुभव न करें । यातायात संबन्धित ज्यादातर समस्याएँ युवाओं से जुड़ी है । उन्होनें कहा कि ड्राईविंग हर कोई करना चाहता है और ड्राईविंग अपने आप में एक शानदार अनुभव है । लेकिन कभी-कभी थोड़ी सी लापरवाही से यह आनन्‍द हादसों को दावत दे देता है जिसमे जान पर भी बन आती है । उन्होनें ड्राईविंग के दौरान कुछ सावधानिंयां बरतने के बारे में भी बताया ।

भाषण प्रतियोगिता के परिणाम-

प्रथम                  श्वेता                  बीए प्रथम अंग्रेजी ऑनर्स 

द्वितीय                 माफ़ी                 बीए प्रथम

तृतीय                 तन्वी तूर              बीएससी तृतीय

निबंध लेखन प्रतियोगिता के परिणाम-

प्रथम                  नेहा कुमारी             बीए प्रथम अंग्रेजी ऑनर्स 

द्वितीय                 श्वेता                  बीए प्रथम

तृतीय                 वंशिका                बीएससी तृतीय

पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम-

प्रथम                 मोहिनी और नीरू        बीए प्रथम अंग्रेजी ऑनर्स 

द्वितीय                मोहित कुमार            बीए प्रथम

तृतीय                 साहिल, अन्नू और शिप्रा गौतम   बीए प्रथम    

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के परिणाम-

प्रथम                  आरती                बीए प्रथम  

द्वितीय                  हर्ष जागलान           बीए प्रथम

  इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, डॉ राकेश गर्ग, प्रो पवन कुमार, प्रो इंदु पुनिया, दीपक मित्तल, चिराग सिंगला उपस्थित रहे ।  

Comments