डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल में भिन्न-भिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से माँ को बताया सर्वोपरि
BOL PANIPAT : ‘माँ’ को शब्दों में बाँध पाना असंभव है, वह ममता का वो सागर है जिसमें भावनाएँ हिलोरे लेती रहती हैं इसलिए जहाँ भगवान स्वयं न पहुँच पाए वहाँ उन्होंने माँ को भेजा। डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में वीरवार दिनांक 9 मई 2024 का दिन माताओं के लिए समर्पित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने माताओं के प्रति प्रेम प्रदर्शित करते हुए रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। ऐसी होती है माँ, मेरी प्यारी अम्मी और आशियाना आदि गानों की धुनों पर थिरकते छात्रों को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। तत्पश्चात छात्रों ने अपनी माताओं को भेंट करने हेतु कार्ड, बुके और क्राउन आदि बनाएँ । प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी को मातृ दिवस की बधाई दी और कहा कि माँ दुनिया के हर इंसान के लिए सबसे खास और सबसे प्यारा रिश्ता है। मां के द्वारा दी गई शिक्षा और संस्कार ही भविष्य में हमारा चरित्र निर्माण करने के साथ-साथ आगे बढ़ने में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि ‘मदर्स डे’ परिवार की माँ के साथ-साथ मातृत्व बंधन और समाज में माताओं के प्रभाव का सम्मान करने वाला उत्सव है। हमें माँ द्वारा कही गई बात का सदा सम्मान करना चाहिए और उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। सभी सुपरवाइजर हैड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा , मंजू गुप्ता एवं सभी अध्यापकगण कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

Comments