Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नही काटने पड़ रहे : कृष्ण छौक्कर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 11, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 11 जनवरी। भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने वीरवार को तामशाबाद में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित जनसमूह को संकल्प शपथ दिलाई और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
कृष्ण छौक्कर ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में ऐसी व्यवस्था लागू हुई है जिससे नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नही काटने पड़ रहे बल्कि ऑनलाईन व्यवस्था से उन्हें घर बैठे ही सभी योजनाओं का लाभ अच्छी तरह से मिल रहा है।
छौक्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को धूएं से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सराहनीय पहल की है। केन्द्र व प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई व्यक्ति भूखा ना रहे और सभी गरीबों को पकका मकान मिले।
कृष्ण छौक्कर ने कहा कि सरकार लोगों के घर द्वार पर पहुंचकर योजनाओं का लाभ दे रही है ताकि गरीब व्यक्तियों का जीवन सुधर सके। आज हर घर में नल से जल पंहुच रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। इस मौके पर सीटीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ शक्ति सिंह व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments