Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा है विश्व शक्ति।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 15, 2024 Tags: , , , , ,

-लाभार्थियों के घर द्वार पर पहुंच रही है मोदी की ‘गारंटी’ वाली गाड़ी।
-भाजपा नेता संजय छोक्कर और कुलदीप कौशिक ने आमजन को दिलाया ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ का संकल्प।

BOL PANIPAT , 15 जनवरी। सोमवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद‘ का  गांव चुलकाना और छदीया यूसूफपुर में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चुलकना में भाजपा नेता संजय छोक्कर और छदीया में कुलदीप कौशिक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि यह नया भारत मोदी की ‘गारंटी’ का भारत है। नया भारत केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के देने की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासी नए ‘भारत’ के गवाह बन रहे हैं जो सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ हर देशवासी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। सभी इस बात से अभिभूत हैं कि पहली बार वंचितों व गरीबों को विकास में भागीदार बनाया जा रहा है। सभी मोदी जी की ‘गारंटी’ वैन के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ और उन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होते देख रहे हैं।
संजय छोक्कर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की शिकायतें, मांगें व सुझाव लेने के लिए सीधे लोगों के बीच जाने की पहल शुरू की गई है। ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम जन-जन की आवाज बन चुका है। सरकार की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम धरातल पर सरकारी की योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों से सीधे फीडबैक लेने के लिए शुरू किया गया है, जिसके सराहनीय परिणाम आ रहे हैं।
कुलदीप कौशिक ने कहा कि आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की अंत्योदय योजनाओं की जानकारी
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद‘ के दौरान दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि हर पात्र व्यक्ति या परिवार तक योजनाओं का लाभ पंहुचे। उन्होंने ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया और नागरिकों से आह्वान किया कि ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ में पहुंच कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें व लाभ उठाएं। इस दौरान नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित ब्रॉशर, कलेंडर सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इस मौके पर बीडीपीओ नितिन यादव, नायब तहसीलदार राहुल राठी इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments