राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में महामहिम राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे : DC
BOL PANIPAT , 25 जनवरी। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में महामहिम राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। इसलिए सभी प्रशासनिक अधिकारी अपने अधिनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय कर कार्य पूर्ण करवाएं। मंच पर केवल अधिकृत लोगों के बैठने की व्यवस्था ही की गई है इसलिए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मंच पर ना बैठे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह गरीमापूर्ण तरीके से मनाया जाए। इसके साथ-साथ सभी कर्मचारी भी अपनी डयूटी का निर्वहन पूर्ण रूप से करें।

Comments