गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों ने देश की आन बान शान की रक्षा कर लिया संकल्प.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में 75 में गणतंत्र दिवस समारोह का बड़े हर्षोल्लास से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस चेयरमैन युवराज जैन और प्रधानाचार्या ऋतु सिंह के द्वारा उनके द्वारा किया गया इस अवसर पर मैनेजर बलराम शर्मा, शिक्षक वर्ग और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। डांस टीचर हर्ष और म्यूजिक टीचर रवि ने भी अपने नृत्य और जीत के माध्यम से देश के शहीदों को नमन किया। अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को संविधान और राष्ट्रीय ध्वज का महत्व बताया उन्होंने बच्चों को संविधान के नियमों का पालन करते हुए देश की रक्ष की शपथ दिलवाई । विद्यालय के वाइस चेयरमैन युवराज जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और एक आदर्श नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments