Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 27, 2024 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : जी टी रोड स्थित स्थानीय आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य परमवीर ढींगरा ,  युधिष्ठिर मिगलानी, रवि गोसाई ,  रमेश नागपाल और कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग के द्वारा कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण करके की गई। एनसीसी के कैडेट्स व एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी झंडे को सलामी दी । तत्पश्चात डॉ भगवंत कौर और उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । विद्यार्थियों ने स्टेज पर देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रबंध समिति के सदस्यों, कॉलेज प्राचार्य, एनसीसी कैडेट्स, एन एस एस स्वयंसेवक, व अन्य विद्यार्थियों के द्वारा “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए गये। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ । उन्होंने यह बताया कि 26 जनवरी एक ऐसा दिन है जिसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में माना जाता है और सभी धर्म के लोग इसे मिलजुल कर मनाते है । महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट  एनएसएस यूनिट ने संयुक्त रूप से इस आयोजन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया । इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य, स्टाफ सदस्य, एनसीसी कैडेट्स, एन एस एस स्वयंसेवक और अन्य विद्यार्थी भी मौजूद रहे ।

Comments