जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन/ वस्त्र और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया.
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के टैगोर समिति और Alumni संगठन द्वारा गौशाला समिति जी.टी रोड पानीपत में ज़रूरतमंद परिवारों के लिए भोजन, वस्त्र और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया ।प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने सराहना करते हुए कहा कि दान देने से संस्कारों में वृद्धि होती है। हमारे शास्त्रों के अनुसार भी दान का अपना एक महत्व होता है बच्चों में अच्छे संस्कार उत्पन्न होते हैं । विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में हमेशा आगे रहना चाहिए एवं इससे परोपकार की भावना जागृत होती है ।जरूरतमंदों की सहायता करने से मन प्रसन्न रहता है ।इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से डॉ. नीलम,डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. स्वाती पुनिया , डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. मधु शर्मा, डॉ. विनय वाधवा, प्रो. सोनल , प्रो. रेखा शर्मा , प्रो. प्रिया, प्रो. मंजली , प्रो. मंजू मलिक , प्रो. मंजू चंद, प्रो. मीना और टैगोर सोसाइटी और Alumni संगठन के विद्यार्थी उपस्थित रहे|

Comments