आई.बी.(एल)पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बारहवीं कक्षा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
“विदाई का है दिन, माहौल है गमगीन. है ये आशा, पूरी हो तुम्हारी, हरेक अभिलाषा’’
BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.(एल)पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बारहवीं कक्षा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देकर हर्ष और उत्साह के साथ अलविदा के भाव प्रकट किए। विद्यालय के उपप्रधान बलराम नंदवानी , प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , सचिव विपुल नागपाल , प्रधानाचार्य जयश्री गर्ग , उपप्रधानाचार्य मीना तनेजा व प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा उपस्थित रहे। ग्यारहवीं कक्षा के छात्र व छात्राओं ने प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का तथा बारहवीं कक्षा के छात्राओं का रोली चंदन से स्वागत किया। ग्यारहवीं कक्षा की कनिका ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम का आरंभ किया। विद्यालय की हेड गर्ल वंशिका ने अपने भाषण द्वारा अपने हृदय के भावों को प्रकट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल गीत जैसी प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की श्रृंखला इतनी सुंदर थी कि चारों तरफ खुशी के माहौल से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अध्यापक गण को टाइटल तथा उपहार देकर सम्मानित किया तथा ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टाइटल तथा उपहार दिए। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में से श्रेष्ठतम चुनाव करने के लिए तीन राउंड बनाए गए।
पहला राउंड रैम्प , दूसरा क्रियात्मक, तीसरा प्रश्नोत्तरी रहा। इसके आधार पर विजेता का चयन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका कृति सहगल, किरण मेंहदीरत्ता ने निभाई
विद्यालय के उपप्रधान बलराम नंदवानी , प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , सचिव विपुल नागपाल , प्रधानाचार्य जयश्री गर्ग , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा व प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा ने बच्चों की परीक्षाओं एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी1
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को तहे दिल से विदाई देते हुए कहा कि यह दिन महत्वपूर्ण होता है, जिस विद्यालय के प्रांगण में बच्चे अपना बचपन बीता कर आगे अपने भविष्य का वरण करने के लिए जाते हैं व अपना लक्ष्य प्राप्त करते हैं अतः परम पिता से हम सबकी प्रार्थना है कि आप सभी सद्मार्ग को अपनाते हुए बुलंदियों को छुए। मंच संचालन ‘ विनिता लूथरा’ , ने व ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं कनिका तथा निशिका ने किया।
बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में से श्रेष्ठतम चुनाव इस प्रकार रहे।
Mr. I.B (L) – Mayank Miss I.B.(L) – Vanshika
Best Dancer (Boy)-Vaibhav Best Dancer (Girl) – Reepali
Most Sincere Boy- Molik Most Sincere Girl- Tamanna
Best Artist- Anjali

Comments