Sunday, October 25, 2026
Newspaper and Magzine


4 किलो गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 8, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने गोहाना रोड पर नाला के पास एक नशा तस्कर को 4 किलो ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान डाहर गोल चक्कर के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक नीले रंग का बैग लेकर गांव महराणा की और से पैदल डाहर गोल चक्कर के तरफ आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए गोहाना रोड पर नाला के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात महराणा की और से एक युवक पीठू बैग लिए पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संदीप पुत्र रामेहर निवासी नौल्था के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बलवान की मौजूदगी में युवक के बैग की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 4 किलो ग्राम पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया की वह पानीपत आसपास के क्षेत्र में गांजा बेच कर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाना चाहत था। उक्त गांजा आरोपी ने दो/तीन दिन पहले अपने गांव निवासी एक युवक से कम कीमत पर खरीदा था।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments