माता-पिता व शिक्षकों का परस्पर सहयोग निखार सकता है बच्चों की गुणवत्ता.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल लॉजिक किड्स मेटल एप्टीट्यूड ओलंपियाड की ओर से गणित विषय की प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया इसमें के.जी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । विद्यालय के कृष्णा, सीया, धृति, ईशा,दिशिता, सान्वी, अनिका, अंश, वान्या, आराध्या, ग़ज़ल, आहना,अदिति, अंशवीर, नक्ष, कुंज, जीया, प्राची, महक, एंजेल, हर्षिल, लक्षित छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने इन विद्यार्थियों को उनके माता-पिता के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और बधाइयां दी । इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास में योगदान के लिए अभिभावकों व शिक्षकों की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि बच्चों की बौद्धिक और मानसिक क्षमता की वृद्धि के लिए समय समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है । इन गतिविधियों से प्रोत्साहित हो कर बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए योग्य बन सकते हैं । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और शुभकामनाएं दी।

Comments