घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. 6 हजार रूपये बरामद.
BOL PANIPAT : 18 फरवरी 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने विवर्स कॉलोनी में घर से नगदी व जैवरात चोरी करने वाले आरोपी को सिवाह बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोनू निवासी इदगाह कॉलोनी हाल इंद्रा विहार कॉलोनी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी आरोपी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक सिवाह बस स्टेंड के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दंबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोनू पुत्र रामफेर निवासी इदगाह कॉलनीके हाल इंद्रा विहार कालोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने एक साथी आरोपी के साथ मिलकर करीब एक सप्ताह पहले रात के समय विवर्स कॉलनी में एक घर में घूसकर 12 हजार रूपए व सोने चांदी के जैवरात 4 अंगुठी, 2 पायल व 1 गले का सेट चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में रविंद्र पुत्र रामसहाय निवासी विवर्स कॉलनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शराब का नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी ने अपने साथी आरोपी चिराग के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया चोरी किये जैवरात उसके साथी आरोपी चिराग ने अपने पास रख लिए थे। आरोपी मोनू के हिस्से में चोरी के 12 हजार रूपए आए थे। जिसमें से उसने 6 हजार रूपए खाने पीने खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी मोनू के कब्जे से बचे 6 हजार रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments