Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


चेन स्नेचिंग करने के आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान 30 हजार रुपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 24, 2024 Tags: , , , , ,

-पानीपत, सोनीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र में स्नेचिंग की 30 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा

-निशानदेही पर गिरोह में शामिल महिला आरोपी सोनीपत से गिरफ्तार.

BOL PANIPAT : 24 फरवरी 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम गुप्त सूचना पर दबिश देकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अनिल उर्फ काला निवासी खजूर नगर तहसील कैंप को तहसील कैंप में ग्रीन पार्क के पास से गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सोनीपत निवासी साथी आरोपी गौरव के साथ मिलकर 11 जनवरी को गांव जलमाना में दुकान में घुसकर महिला से चेन स्नेचिंग करने के वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में सुदेश पत्नी जितेंद्र निवासी जलमाना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने आरोपी अनिल को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया उक्त इपटी चेन उसके साथी आरोपी गौरव की पत्नी रजनी ने 60 हजार रुपये में बेचकर 30 हजार रुपये उसको देकर बाकी पैसे रजनी ने अपने पास रख लिए थे। पुलिस ने आरोपी अनिल की निशानदेही पर आरोपी रजनी को सोनीपत से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया झपटी चेन बेचकर उसके हिस्से में आई नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से बचे 10 हजार रुपये बरामद किये।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अनिल उर्फ काला ने उक्त वारदात के अतिरिक्त साथी गौरव के साथ मिलकर 20 नवम्बर 2023 को समालखा में वैनीवाल चौक पर पैदल जा रही एक महिला से चेन स्नेचिंग करने की एक अन्य वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में नीलम तौमर पत्नी अवनीश निवासी अलीगढ़ यूपी हाल पंजाबी मोहल्ला समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपी ने साथी आरोपी गौरव के साथ मिलकर जिला सोनीपत में करीब 15, करनाल में करीब 10 व कुरूक्षेत्र में करीब 5 स्नेचिंग की वारदात करने बारे स्वीकारा।

उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त आरोपी अनिल पानीपत व करनाल में स्नेचिंग के करीब 15 मामलों में पहले पकड़ा जा चुका है। इनमें से दो मामलों में आरोपी को 10 व 5 साल की सजा हो चुकी है। आरोपी करीब डेढ़ साल पहले माननीय उच्च न्यायालय से बेल पर जेल से बाहर आया था।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ काला के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, 30 हजार रुपये व आरोपी रजनी के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद कर शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में शामिल फरार आरोपी गौरव को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments