Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से 7 आरोपी गिरफ्तार. 74 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 फरवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत जिला पुलिस की टीमों ने मंगलवार को अलग अलग स्थान पर दबिश देकर अवैध शराब सहित 7 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 74 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम को मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सिवाह में दिवाना चौक के नजदीक एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। टीम ने आरोपी को रंगे हाथ काबू करने के लिए मुख्य सिपाही संदीप को सिविल पाश्चात में 100 रूपये का नोट देकर भेजा। मुख्य सिपाही संदीप ने 100 रूपये का नोट देकर शराब की बोतल लेते ही टीम को और इशारा किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को काबू कर कब्जे से 7 बोतल, 6 अध्धे अवैध देसी शराब मार्का रसीला सतंरा व 100 रूपये का नोट बरामद किया। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी दिवाना के रूप में हुई।
थाना औद्योगिक सेक्टर-29 की दूसरी टीम ने संजय कॉलोनी में अवैध शराब बेच रहे आरोपी संजय निवासी रिसालू को 5 बोतल, 8 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की तीसरी टीम ने पसीना रोड पर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी सुरेंद्र निवासी उचा गांव कैराना यूपी को 9 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।
किशनपुरा चौकी पुलिस की टीम ने खटीक बस्ती में धर्मशाल के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी इशान उर्फ शिवा निवासी कोट मोहल्ला सोनीपत हाल सत करतार कॉलोनी को 34 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार किशनपुरा चौकी पुलिस की दूसरी टीम ने किशनपुरा में बिकानेर स्वीटस दुकान के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी मोनू निवासी किशनपुरा को 6 बोतल, 3 अध्धे अवैध देसी शराब सहित गिरफतार किया।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार समालखा चौकी पुलिस की टीम ने इंडस्ट्रीयल एरिया समालखा में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी अनिल निवासी नरायणा को 13 बोतल, 10 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना समालखा पुलिस की टीम ने भापरा बाइपास पर आरोपी रविंद्र निवासी ढडरा मेरठ यूपी हाल इंडस्ट्रीयल एरिया समालखा को 68 पव्वे अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments