Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


पार्क अस्पताल करनाल के द्वारा आउटरीच ओपीडी कार्यक्रम शुरू.

By LALIT SHARMA , in HEALTH , at February 28, 2024 Tags: , , , ,

-आउटरीच ओपीडी कार्यक्रम करनाल के 1100 ईएसआईसी लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को मुफ्त परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा : डॉ. सचिन सूद

BOL PANIPAT : पार्क अस्पताल करनाल के द्वारा  सेंचुरी प्लाई, करनाल के सहयोग से स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी के लिए मुफ्त परामर्श के साथ एक आउटरीच ओपीडी कार्यक्रम शुरू किया गया। यह आउटरीच कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को क्रमश: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।यह आउटरीच कार्यक्रम डॉ. सचिन सूद (सीईओ) और हरप्रीत सिंह (निदेशक प्रशासन) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस नि:शुल्क ओपीडी के दौरान डॉ. प्रीति (कंसल्टेंट कार्डिओलॉजिस्ट ) द्वारा 42 मरीजों को देखा गया। नि:शुल्क बीपी मॉनिटरिंग, ब्लड शुगर और ईसीजी की गई।
डॉ. सचिन सूद ने बताया कि यह आउटरीच कार्यक्रम सेंचुरी प्लाई यूनिट, करनाल के 1100 ईएसआईसी लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को मुफ्त परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा। इससे निवारक उपाय सुनिश्चित होंगे और जरूरत के समय मरीजों का समय पर और सर्वोत्तम गुणवत्तापूर्ण देखभाल के साथ इलाज किया जा सकेगा।

Comments