Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री वीरवार को वर्चुअल माध्यम से जिला को 115 करोड़ 58 लाख 86 हजार रूपये की अनुमानित लागत की 24 विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Politics , at March 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 6 मार्च। मुख्यमंत्री मनोहरलाल वीरवार को वर्चुअल माध्यम से जिला को 115 करोड़ 58 लाख 86 हजार रूपये की अनुमानित लागत की 24 विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिसके लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला सचिवालय के द्वितीय तल के सभागार में वीरवार को प्रात: 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं में हथवाला यमुना पुल, अतौलापुर से छाजपुर खुर्द तक नई सडक़, अतौलापुर से जलालपुर तक नई सडक, गन्नौर-शाहपुर सडक का नवीनीकरण, भैसवाल अप्रोच सडक पर कंक्रीट ब्लॉक का काम, रजापुर से ददलाना सडक का नवीनीकरण, शिमला-मौलाना से चंदौली तक सडक का नवीनीकरण, बापौली, शिमला गुजरान, गोयलाकला, मतनौली, मडलौडा, बाबरपुर, रजाखेड़ी, सिवाह, शिमला-मौलाना, चुलकाना और पसीनाखुर्द गांवों के 14 तालाबों के नवीनीकरण का उद्घाटन, रैरकलां में 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन किया जाना है। इसके अलावा  मडलौडा खण्ड कार्यालय के साथ-साथ कई  अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाना है।

Comments