Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


एम्बिशन अकादमी पानीपत और  DITM  कॉलेज के द्वारा जॉब फेयर का आयोजन। 256 बच्चों को बांटे गए ऑफर लेटर।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 9, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : एम्बिशन अकादमी पानीपत के डायरेक्टर मोनी  और संदीप  के द्वारा  आज पानीपत में बिशन सवरूप कॉलोनी में  एक जॉब फेयर का आयोजन किया गया।  जॉब फेयर मे बड़ी बड़ी कम्पनीज जैसे माइक्रोटर्नर, बेरी उद्योग, कल्याणी, ओसवाल कास्टिंग, एयरटेल, वोडाफ़ोन आदि ने भाग लिया। DITM कॉलेज के डायरेक्टर जनरल नीरज कुमार ने दीप प्रज्वलित करके  कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ! फेयर में  मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे  बलविंदर आर्य युवा जिलाध्यक्ष बीजेपी  ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की .

इस जॉब फेयर में 256 बच्चों को रोजगार मिला सभी को ऑफर लेटर दिए इस जॉब फेयर में कैथल, पानीपत, रोहतक , करनाल सभी जिलों से बच्चों  ने भाग लिया। 
DITM कॉलेज के डायरेक्टर नीरज कुमार ने कहा की DITM कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ प्लेसमेंट का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। कॉलेज कैंपस में तो जॉब फेयर लगता ही है इसके अलावा समय समय पर कॉलेज मैनेजमेंट के द्वारा विभिन्न इंस्टीटूट्स के साथ आउटसोर्स करके जॉब फेयर लगाया जाता  है जिसमें पास आउट  बच्चों को पूरे  हरियाणा से  बुलाकर अच्छी कंपनी में उनका इंटरव्यू करवाते हैं बड़ी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि सिलेक्शन भी करते है और चुने हुए बच्चों को ऑन स्पॉट ऑफर लेटर्स दिए जाते हैं.

DITM कॉलेज के चेयरमैन संजीव जैन ने कहा कि कॉलेज का उदेश्य विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करना और शिक्षित बच्चों का भविष्य संवारना  है। DITM कॉलेज के द्वारा आगामी दिनों में हरियाणा के प्रत्येक जिले में  जॉब फेयर लगाकर बच्चों को अच्छी जॉब दिलवाने का काम किया जायेगा . इस योजना को लेकर बड़े इंस्टीटूट्स व कंपनियों के साथ MOU बनाकर जल्द ही इस कार्य  को आगे बढ़ाया जायेगा। 

Comments