Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट कर युवक से नगदी छीनने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 मार्च 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने दीवाना रेलवे स्टेशन के पास युवक से मारपीट कर नगदी छीनने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को सोमवार देर शाम पसीना रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहित निवासी हथवाला के रूप में हुई।

सीआईए वन कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी मोहित ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी मोहित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर पूछताछ में बाद मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गांव दीवाना निवासी रामनिवास पुत्र नफे सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि 20 दिसम्बर की सुबह वह दीवाना रेलवे स्टेशन की तरफ सैर करने गया था। सैर कर सड़क पर सिवाह की तरफ आया तो मुंह पर कपड़ा लपेट आए तीन युवकों ने उसको जबरदस्ती उठाने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो युवकों ने उसकी जेब से 1200 रूपये निकाल लिये और लाठी डंडों से चोट मारी। सहायता के लिए शौर मचाया तो राहगिरों को आता देखकर आरोपी गोली मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में रामनिवास की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि बीते दिनों सीआईए वन पुलिस टीम ने लूटपाट व डकैती करने वाले गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गिरोह के आरोपी प्रवीन निवासी सिवाह व प्रमोद निवासी पसीना कला ने अपने साथी आरोपी मोहित निवासी हथवाला के साथ मिलकर मारपीट कर लूटपाट करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी मोहित की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments