Tuesday, October 20, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा खेत मजदूर यूनियन 23 मार्च से 13 अप्रैल तक खेत मजदूरों की ज्वलंत मांगों को लेकर चलायेगी जन जागरण अभियान.

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 17, 2024 Tags: , , , ,

-दलित – खेत मजदूर विरोधी भाजपा को सरकार से हटाने के लिए वोट देने की करेगी अपील. राज्य में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य किया निर्धारित.

BOL PANIPAT : 17 मार्च आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक सभागार में हरियाणा खेत मजदूर यूनियन रजिo ( बी के एम यू की राज्य इकाई ) की हरियाणा राज्य कमेटी की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शक्करवाल ने की और प्रदेश महासचिव जिले सिंह पाल ने यूनियन की विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की ।
बीकेएमयू के राष्टीय कोषाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप ने वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का 10 साल का शासन दलित – खेत मजदूर , किसान ,श्रमिक ,कर्मचारी तथा देश विरोधी रहा है ।उन्होंने कहा कि इस सरकार का चरित्र और कार्य कारपोरेट समर्थक रहा है , सार्वजनिक उद्यमों को ओने – पोने दामों में बडे़ बडे़ – बडे़ कारपोरेट घरानों को बेचने का काम किया है । कामरेड कश्यप ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बेरोजगारी बढी है ,सार्वजनिक क्षेत्र एवं सरकारी महकमों में नौकरी घटी हैं , दूसरी और महंगाई आसमान छू रही है जिसके चलते मजदूरों का जीवन दूभर हो गया है।
कामरेड कश्यप ने कहा कि भारत का संविधान ” अनेकता में एकता ” की मूल भावना एवं उसकी रक्षा करता है लेकिन भाजपा के कुशासन के दौरान संविधान पर गम्भीर हमले हुए हैं । लोगों को धर्म जाति , भाषा आदि विभिन्न पहचानों के आधार पर विभाजित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि खेत मजदूरों ,दलितों ,पिछडों ,महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं । उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में मेहनतकशों के बीच भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक प्रचार अभियान लामबंद करें ।
मीटिंग में पब्लिक सेक्टर के संस्थानों को बेचना बंद करने ,सरकारी महकमों में खाली पडे़ पदों को भरने ,मनरेगा मं साल में 200 दिन काम और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने , सामाजिक सुरक्षा पैंशन बढा कर 6000 रुपये मासिक करने ,प्रत्येक खेत मजदूर परिवार को 100 – 100 वर्ग गज के रिहायशी प्लाट देने और उन पर मकान बनाने के लिए प्रति प्लाट 5 लाख रुपये की ग्रांट देने आदि ज्वलंत मांगों को लेकर 23 मार्च से 13 अप्रैल तक जन जागरण अभियान चलाने , इस दौरान दलितों – खेत मजदूरों को भाजपा के कुशासन से जगृत करते हुए भाजपा को हराने की अपील की जाएगी । राज्य में हरियाणा खेत मजदूर यूनियन के एक लाख सदस्य बनाने और एक हजार गांवों में संगठन खडा़ करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को आई ए एल ( इंडियन एशोसियेशन आफ लायर्स ) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा राज्य उपाध्यक्ष कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट , धर्मपाल सिरसी ,प्रेम सिंह बुढाखेडा़ , मनीराम बेलरखा , बीर सिंह ,भूपेन्द्र कश्यप , हरपाल सिंह रंगा ,लख्मी चंद , सतबीर कश्यप , कृष्ण गिरि , हरी राम मेहरा , कृष्ण लाल आदि ने विचार व्यक्त किये ।

Comments