Sunday, September 6, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देशी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 31, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 मार्च 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने टीडीआई सेक्टर-24 के पास एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंजाब सिंह निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई। 
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मित्तल मेगा माल के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का युवक टीडीआई सेक्टर 24 की और से पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए टीडीआई गेट के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को टीडीआई की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पंजाब सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी अर्जुन नगर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से एक देशी पिस्तौल 32 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर चेक किया तो अनलोड मिला। पुलिस ने बरामद देसी पिस्टल का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। आरोपी ने उक्त अवैध देशी पिस्टल करीब 3 महिने पहले यूपी के कांधला में बस अड्डे पर मिले एक अज्ञात युवक से 4 हजार में रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी पंजाब सिंह के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments