Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 31, 2024 Tags: , , ,

सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की ।

BOL PANIPAT : 31 मार्च भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा आम चुनाव में भाजपा एवं उसके सहयोगियों को हराने के लिए जनता के बीच जायेगा और मोदी सरकार की जनविरोधी ,संविधान विरोधी ,लोकतन्त्र विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा बडे़ बडे़ सरमायेदारों के पक्ष में चलाई जा रही नीतियों का प्रचार – प्रसार करेगा। यह निर्णय आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक सभागार में सम्पन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया । बैठक की अध्यक्षता डाक्टर नीलम संधु ने की और सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की ।
कामरेड कश्यप ने कहा कि हमारी पार्टी की स्पष्ट समझ है कि भाजपा – आर एस एस की सरकार देश की मेहनतकश जनता के अधिकारों पर हमले कर रही है और जनता से किये गये वायदों को पूरा करने के बजाए जुमला बता कर जनता से धोखा कर रही है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कारपोरेट पक्षी नीतियों का परिणाम ही है कि देश में औद्योगिक एवं आर्थिक हालात बदतर होने से रोजगार सृजन तो दूर की बात है नौकरी में लगे लोगों को छटनी व कामबंदी के चलते आजीविका गंवा कर बेरोजगार होना पड़ रहा है । यह सरकार सत्य पर पर्दा डालकर , झूठे आंकडे़ं और भावनात्मक मुद्दे उछाल कर गोदी मीडिया के सहारे लोगों को भ्रमित कर रही है ।पब्लिक सेक्टर के संस्थानों को नीजि हाथों में सोंपने के चलते अनुसुचित जाति एवं पिछडे़ वर्गो को मिलने वाला आरक्षण बेमायने हो गया है ।
कामरेड कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में हमारा देश भाजपा सरकार द्वारा निरंकुश फांसीवादी तानशाही की ओर ले जाया जा रहा है । ऐसे हालात में हमारी पार्टी को भाजपा की नीतियों के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाते हुए जनता के सहयोग से भाजपा को हराने के लिए काम करना होगा ।
बैठक में हरियाणा के हालात पर भी व्यापक चर्चा की गई और राज्य में भाजपा के खिलाफ पड़ने वाले मतों में विभाजन रोकने के लिए काम करने काम करने का फैसला लिया गया । राज्य चुनावी रणनीति तय करने के लिए 13 अप्रैल को नरवाना में सीपीआई की हरियाणा राज्य कौंसिल की विस्तृत बैठक आयोजित करने , ऊससे पहले सभी जिलों में कार्यकर्ताओं की मीटिंग करने का निर्णय लिया गया । बैठक में सत्येन्द्र गिरि मामचंद सैनी , हर भजन सिंह संधु , पवन कुमार सैनी , मनीराम बेलरखा , नीलम संधु , जयनारायण समौरा , ओमप्रकाश शर्मा , राम रतन एडवोकेट ,प्रेम सिंह बुढाखेडा़ आदि ने भाग लिया ।

Comments