Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


स्व शासन के द्वारा ही कुशल शासन संभव है: बीके पुष्पा दीदी

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at April 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अप्रैल, मडलौडा, ब्रह्माकुमारीज के प्रशासन विंग की ओर से ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में राष्ट्रीय स्तर पर 2 दिवसीय (21,22 अप्रैल) प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया।  इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू से उक्त विंग के समन्वयक बीके हरीश, दिल्ली से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके पुष्पा,बी के उर्मिल, बीके लक्ष्मी एवं सिरसा से ब्रह्माकुमारी बिंदु बहन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अनेक राज्यों से इस विंग से जुड़े भिन्न-भिन्न फैकल्टी मेंबर भी ट्रेनिंग में पहुंचे। 

ज्ञान मानसरोवर निदेशक बीके भारत भूषण ने बताया कि वैसे तो ब्रह्माकुमारीज संस्था में समाज के हर वर्ग तक अपनी सेवाएं पहुंचाने हेतु अलग-अलग करीब 20 विंग्स बनाई हुई है। उनमें से ही यह एक प्रशासनिक विंग भी है। इस विंग की मीटिंग का मुख्य उद्देश्य यही था कि ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाएं प्रशासनिक अधिकारियों तक भी पहुंचाई जाएं। और इसके लिए कुछ नई-नई योजनाएं बनाई जाए। 

बीके पुष्पा दीदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व शासन के द्वारा ही कुशल शासन संभव है। जब तक हम अपनी कर्मेन्द्रियों पर शासन नही करेंगे तब तक कुशल शासक नहीं बन सकते। इसलिए निरंतर मेडिटेशन का अभ्यास कर स्वयं में नियंत्रण शक्ति को लाना चाहिए। ब्रह्माकुमार हरीश ने कहा स्व परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन की शुरुआत होगी इसलिए औरों को बदलने से पहले खुद को बदलो तो जग बदलेगा। 

इस मौके पर पानीपत सर्किल इंचार्ज राजयोगिनी सरला दीदी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। कुमारी परी, नायसा और श्वेता ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन बीके सुनीता बहन ने किया।

Comments