Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में अब तक 239734 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 24, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 24 अप्रैल। रबी फसल खरीद अभियान 2024 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 239734 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 231599 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएफएससी द्वारा 31789 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड द्वारा 96001 मीट्रिक टन गेहूं, एचडब्ल्यूसी द्वारा 83600 मीट्रिक टन गेहूं, एफसीआई द्वारा 3737 का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2275 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस मंगलवार सांय इस कुल आवक में से अहर में 6758 मीट्रिक टन गेंहू, बबैल केन्द्र पर 4176 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 15188 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 20052 मीट्रिक टन, छिछड़ाना केन्द्र पर 10595 मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 26576 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 50289 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर 1347 मीट्रिक टन, पानीपत खरीद केन्द्र पर 27594 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 71296 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 3784 मीट्रिक टन, उरलाना में 2079 मीट्रिक टन की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।

Comments