Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


अभय, शिवानी,आकाश और पूर्णिमा बने मिस्‍टर व मिस पर्सनैलिटी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 25, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा – पाइट कॉलेज में बीसीए और एमसीए विभाग ने अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी यादें 2024 का आयोजन किया। जूनियर स्‍टू्डेंट्स ने सीनियर्स को विदाई दी, वहीं शिक्षकों ने सभी के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की। चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, निदेशक डॉ.जेएस सैनी, विभाग अध्‍यक्ष डॉ.दिनेश वर्मा, रजिस्‍ट्रार मनोज अरोड़ा ने दीप प्रज्‍वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बीसीए से अभय और शिवानी ने मिस्‍टर पर्सनैलिटी व मिस पर्सनैलिटी, आकाश और सहजप्रीत ने मिस्‍टर ईव व मिस ईव, रिद्ध‍ि जैन और सुमिकत जैन ने मिस व मिस्‍टर फेयरवेल का अवार्ड जीता। बीसीए सीटीआइएस से हर्षित व सुहानी को मिस्‍टर व मिस पर्सनैलिटी, लक्ष्‍य व निशा जैन को मिस्‍टर व मिस ईव, निधि व विनीत डावर को मिस व मिस्‍टर फेयरेवल का अवार्ड दिया गया। एमसीए से आकश व पूर्णिमा को मिस्‍टर व मिस पर्सनैलिटी, मयंक व कीर्ति को मिस्‍टर व मिस ईव और वंशिका और संयम को मिस व मिस्‍टर फेयरवेल का अवार्ड दिया गया।

Comments