फाइनल ईयर के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई. बी.पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा एम.ए. इंग्लिश, इंग्लिश ऑनर्स एवं फंक्शनल इंग्लिश फाइनल ईयर के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उपप्राचार्या डॉ. रंजना शर्मा और विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया | पार्टी में विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न जिम्मेदारियां संभाल कर आपसी सहयोग का अच्छा प्रदर्शन किया | विद्यार्थियों ने कई प्रस्तुतियाँ जैसे नृत्य, गायन, रैंप वॉक आदि गतिविधियों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया |
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उम्मीद की कि वह समाज में अपना योगदान देते हुए अपने आचरण एवं व्यवहार से आई.बी. महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे |
उपप्राचार्या डॉ. रंजना शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम को बधाई देते हुए कहा कि अंग्रेजी विभाग अपने विद्यार्थियों के लिए सदैव अच्छे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है |
विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है |
पार्टी में एम.ए. अंग्रेजी द्वितीय वर्ष से मिस फेयरवेल प्रीति, इंग्लिश ऑनर्स से मिस फेयरवेल जान्सी, मिस्टर फेयरवेल सागर और फंक्शनल इंग्लिश से मिस फेयरवेल शिवानी और मिस्टर फेयरवेल विनय रहे |
इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सभी सदस्य मौजूद रहे जिसमें डॉ. नीलम, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. नेहा पूनिया, डॉ. विनय वाधवा, डॉ. मधु शर्मा, प्रो. सोनम, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. मंजली, प्रो. मन्जू नरवाल, प्रो. मंजू चंद, प्रो. मीना आदि मौजूद रहे |

Comments