बीबीए में निखिल और टीशा ने जीता मिस्टर व मिस पर्सनैलिटी अवार्ड.
BOL PANIPAT : समालखा – बीबीए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को जूनियर छात्र-छात्राओं ने विदाई पार्टी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पाइट कॉलेज में आयोजित फेयरेवल पार्टी में निखिल खरबंदा और टीशा ने मिस्टर व मिस पर्सनैलिटी का अवार्ड जीता। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, निदेशक डॉ.जेएस सैनी, विभाग अध्यक्ष डॉ.रोहित गर्ग ने दीप प्रज्वलित करके किया। छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक भी किया। निखिल और नाम्या ने मिस्टर ईव व मिस ईव का खिताब जीता। चाहत को मिस फेयरवेल और रजनत पूनिया को मिस्टर फेयरवेल का ताज पहनाया गया। चेयरमैन हरिओम तायल ने कहा कि जो स्टू्डेंट्स विदा हो रहे हैं, वे कॉलेज से जुड़े रहें। कॉलेज हमेशा उनका ही रहेगा।

Comments