Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


  एम.कॉम परीक्षा में आईबीपीजी महाविद्यालय की सिमरन ने यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया  

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एम.कॉम परीक्षा में आईबीपीजी महाविद्यालय की सिमरन यूनिवर्सिटी में मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सिमरन ने यूनिवर्सिटी में 80 प्रतिशत अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त करके कॉलेज एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया । प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी एल एन मिगलानी ने छात्रा को आशीर्वाद दिया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के परिणाम आने वाले जीवन में उन्हें सफलता दिलवाने में सहायक होता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुनित शर्मा ने सिमरन का उत्साहवर्धन किया एवं अधिक मेहनत करके लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया ।सिमरन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्राध्यापक एवं माता-पिता के कुशल मार्गदर्शन को दिया। सम्मान समारोह के अवसर में प्रोफेसर अजय पाल, प्रोफेसर माधवी,प्रोफेसर राजेश बाला, प्रोफेसर रुचिका ,प्रोफेसर करुणा ,प्रोफेसर आकांक्षा, प्रोफेसर भावना उपस्थित थे।

Comments