Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


विदेश भेजने के नाम पर युवक से 15लाख की ठगी करने मामले में गिरोह की आरोपी महिला को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 मई 2024, थाना समालखा पुलिस ने गांव बुड़शाम निवासी युवक से विदेश भेजने के नाम पर 15लाख रूपये की ठगी करने मामले में गिरोह की आरोपी महिला को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। आरोपी सोनिया चौपड़ा निवासी करनाल ठगी के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद थी।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने मामले में नामजद अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी महिला से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही उसके कब्जे से ठगी की नगदी में से बचे 2500 रूपये बरामद कर बुधवार को आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि गांव बुड़शाम निवासी जगदीश पुत्र रामभज ने प्रदेश के माननीय गृह मंत्री को शिकायत देकर बताया था कि उसका लड़का सुखचैन काफी समय से नौकरी की तलाश में था। पड़ोसी सुरेंद्र पुत्र ताराचंद ने इसका फायदा उठाते हुए सुखचैन को करनाल निवासी सोनिया चौपड़ा व सन्नी से मिलवाया। सुरेंद्र ने सुखचैन को बताया कि सोनिया व सन्नी बच्चों को कनाडा व अन्य देश में भेजकर वहा अच्छी नौकरी लगवाने का काम करते है। दोनों इसके बाद पानीपत में उसके ऑफिस में व गांव बुड़शाम में घर पर मिलने के लिए आए। सुखचैन को कनाडा भेजने और वहा नौकरी लगवाने के 23 लाख रूपये मांगे।
उसने जनवरी, फरवरी 2023 में दोनों को 15 लाख रूपये दे दिए, जिसमें 1.86लाख रूपये खाते में व बाकी पैसे नगद दिए थे। बाकी पैसे कनाडा जाने के बाद देने की बात तय हुई। 3 मार्च 2023 को दोनों ने सुखचैन को कागजात देकर दिल्ली एयरपोर्ट से जहाज में बैठा दिया, सन्नी साथ में गया।

कनाडा की बजाय थाईलेंड ले गया

सन्नी कनाडा की बजाय थाईलेंड ले गया। वहा आश्वासन दिया कि यहा से कनाडा का वीजा लगवा देगा। बाद में सन्नी ने मलेशिया से कनाजा का वीजा लगवाने की बात कहकर सुखचैन को समुद्र के रास्ते मलेशिया भेज दिया और खुद थाईलेंड में ही रूक गया। सन्नी से एक सप्ताह बाद मलेशिया आने की बात कही थी। एक सप्ताह इंतजार करने के बाद सुखचैन ने सन्नी व सोनिया चौपड़ा को वहा से लगातार फोन किये दोनों ने अपने नंबर बंद कर लिये। वहा अपने आदमियों से बेटे सुखचैन के साथ मारपीट करवाने के साथ ही धमकी दिलवाई। सुखचैन ने उसको फोन पर सारी बात बताई तो वह मिलने के लिए उनके ऑफिस पर गया जहा ताला लगा मिला। बाद में अन्य एजेंट के माध्यम से खुखचैन भारत वापिस आया। सोनिया चौपड़ा, सन्नी व सुरेंद्र ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे 15लाख रूपये की ठगी कर ली। शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments