मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर प्रदेश के जिला निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव की तैयारी को लेकर किया संवाद.
-निष्पक्ष ,स्वतंत्र , शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से चुनाव करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी :
उपायुक्त एव जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया
-पोलिंग पार्टियों के लिए खानपान की विशेष व्यवस्था की जाएगी =जिला निर्वाचन अधिकारी
BOL PANIPAT , 8 मई: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारीयो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोक सभा चुनाव 2024 के आम चुनाव की तैयारी को लेकर संवाद किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए और चुनाव के दिन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कम्युनिकेशन प्लान,स्वीप एक्टिविटीज के बारे में भी ज़िला निर्वाचन अधिकारीयो से जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से संवाद किया कि गर्मी के मौसम में चुनाव वाले दिन वोटर के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था करनी है। टैंट लगाने हैं,पानी की व्यवस्था करनी है। शौचालय की विशेष व्यवस्था करनी है । कहां–कहां एंबुलेंस की आवश्यकता है इसका विशेष ध्यान रखना होगा।
उन्होने जिला निर्वाचन अधिकारीयो से चुनाव में कितने आरओ लगाए गए हैं। कितने वोटर है,कितने सर्विस वोटर है। ईवीएम की क्या स्थिति है,चुनाव में काउंटिंग वाले दिन कितनी काउंटिंग टेबल लगेंगी की भी जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारीयो से ली।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से चुनाव की व्यवस्था की पूरी जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने कितने पोलिंग स्टेशन हैं। उनकी लोकेशन क्या है। गर्मी में पंखों की प्रॉपर व्यवस्था करने व हैल्थ विभाग के कर्मी की जिम्मेदारियां सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण,स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से करने को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप एक्टिवीटी की जा रही है।
नागरिको को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर अनेक आयोजन किए गए हैं। जिन विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार मतदान का प्रतिशत कम था उस पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने जिले में सर्विस वोटर, चुनाव में काउंटिंग के दौरान लगने वाली काउंटिंग टेबल की भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जानकारी दी।
इस मौके पर एडीसी डॉ पंकज,एसडीएम मनदीप,एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल,निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा शिक्षा विभाग व जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments