गुर्जर समाज को किसी भी राजनीतिक दल ने नही दिया सम्मान.चुनाव में गुर्जर समाज देगा एकता का संदेश-कर्ण सिंह पसीना
-गुर्जर भवन में करनाल व पानीपत के गुर्जर समाज की बैठक हुई आयोजित
BOL PANIPAT ,11 मई : ऊझा रोड स्थित गुर्जर भवन में पानीपत व करनाल जिले के गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता गुर्जर सभा के प्रधान कर्णसिंह पसीना ने की। इस दौरान मौजूदा लोकसभा चुनाव को लेकर समाज के लोगों ने चर्चा की और विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने गुर्जर समाज की अनदेखी की है। देश में गुर्जर समाज का इतनी बडी जनसंख्या होने के बावजूद भी किसी भी राजनीतिक दल ने गुर्जर समाज के व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री,राज्यपाल व किसी भी प्रदेश का मुख्यमंत्री भारत देश के अंदर गुर्जर समाज का कोई भी व्यक्ति नही बनाया गया है। उन्होने कहा कि ये गुर्जर समाज का दुर्भा$गय है,अब लोकसभा चुनाव पूरें देश में चल रहा है,अब गुर्जर समाज के हर व्यक्ति को सोच समझ कर निर्णय लेना होगा। अब तक हरियाणा प्रदेश में किसी भी दल की सरकार ने गुर्जर के रिटायर आईएएस व एचसीएस को दोबारा नियुक्ति नही दी है,जबकि अन्य समाज के लोगों को नियुक्त कर गुर्जर समाज की सरेआम अनदेखी की जा रही है,जोकि गुर्जर समाज के साथ अन्याय है। प्रधान कर्ण सिंह पसीना ने कहा कि गुर्जर समाज का हरियाणा प्रदेश के 670 गांवों में प्रभाव है और करीब 17 विधानसभा सीटों पर गुर्जर समाज निर्णायक की भूमिका निभाता है। फिर भी 1966 से 2024 तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अनुपात के हिसाब से उन्हे हक नही दिया है। पसीना ने कहा कि आज तक गुर्जर समाज को किसी भी पार्टी ने मान-सम्मान नही दिया है,जिस कारण गुर्जर समाज अपने सम्मान के लिए हक की लड़ाई लड रहा है। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि गुर्जर समाज उस पार्टी को समर्थन करेगा जो पार्टी गुर्जर समाज का मान सम्मान करेगी। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि जल्द ही गुर्जर भवन की और से गुर्जर समाज की पत्रिका निकाली जाएगी,जिसमें समाज का कोई भी व्यक्ति अपना संदेश पंहुचा सकता है। पसीना ने कहा कि गुर्जर समाज लोकसभा चुनाव में एकता का संदेश देगा और अपनी ताकत को दिखाएगा,ताकि नेताओं को गुर्जर समाज की अहमितय का पता चल सकें और भविष्य में कोई पार्टी गुर्जर समाज की अनदेखी ना कर सकें। इस मौके पर पूर्व सरपंच रतन सिंह रावल,राजकुमार छौक्कर,पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र जलमाना,जयपाल छौक्कर,चूहडसिहं रावल,अधिवक्ता सतीश रावल,सुभाष रावल,मा.ब्रहमपाल रावल,मोनू रावल,इलमसिहं आदि अनेक मौजूद थें।

Comments