Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


मनोहर लाल जीत में नंबर एक पर रहेंगे : गजेंद्र सलूजा

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 11, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT, 11 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को दुनिया का सिरमौर बनेगा ये मोदी की गारंटी है। आज भारत की बात पूरी दुनिया सुनती है। पहले भारत सुनता था। ये शब्द भाजपा लोकसभा चुनाव सह संयोजक गजेंद्र सलूजा ने पानीपत शहरी विधान सभा क्षेत्र के दक्षिण शहरी मंडल के बूथ नंबर 148 पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पक्ष में जोरदार डोर टू डोर अभियान चलाते हुए कहे
गजेंद्र सलूजा ने कहा की लोगो का भारी समर्थन ये बताने के लिए पर्याप्त है की मनोहर लाल देश भर में जीत में नंबर एक पर रहेंगी गजेंद्र सलूजा ने कहा की हरियाणा की सभी दसों सीट भाजपा जीतेगी तथा करनाल विधान सभा उप चुनाव में मुख्य मंत्री नायाब सिंह सैनी भारी बहुमत से जीतेंगे
उन्होंने की देश मोदी को चार सौ से अधिक सीटें देने का मन बना चुका है। उनके साथ मुख्य रूप से नीरज सिंगला तथा डा हेमा रमन मौजूद रहे।

Comments