मोदी की गारंटी देश बनेगा 2047 तक विकसित राष्ट्र : ईश कुमार राणा
BOL PANIPAT : 12 मई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के साथ साथ संस्कृति का भी संवर्धन किया है। ये शब्द भाजपा लोक सभा मीडिया सह संयोजक ईश कुमार राणा ने पानीपत शहरी विधानसभा के बूथ नंबर 29 तथा 30 भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पक्ष जोरदार डोर टू डोर अभियान चलाते हुए कहे। ईश कुमार राणा ने कहा की मोदी ने केदारनाथ धाम,भव्य काशी दिव्य काशी तथा महाकाल कॉरिडोर बना व राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कर भारतीय संस्कृति का जबरदस्त संवर्धन किया है। ईश कुमार राणा ने कहा देश मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहा है मोदी की गारंटी है की भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। राणा ने वोट अपील करते हुए कहा की भारत माता के वैभव को विश्व भर स्थापित करने के लिए मोदी को वोट करे। उन्होंने कहा की मनोहर लाल ने।मुख्य मंत्री के रूप स्वच्छ शासन देकर ईमानदारी की नई मिशाल।स्थापित की।
डोर टू डोर अभियान में शक्ति केंद्र प्रमुख सुशील शर्मा गौतम, सरदार अमरजीत सिंह कोहली,मनोज परशार,रमन तथा सागर खुराना आदि शामिल रहे।

Comments