राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर बच्चों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया
BOL PANIPAT : माता सीता रानी सेवा संस्था के अंतर्गत चल रहे हाली अपना स्कूल में आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस स्वास्थ्य विभाग सेक्टर 25 के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया । इस अवसर पर डॉक्टर स्वाति सिंगला ने बोलते हुए बच्चों को समझाया कि डेंगू से किस तरह से बचा जा सकता है क्या-क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं।यह बात तो हम सभी जानते हैं कि डेंगू मच्छर के काटने से फैलती है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलती है. बता दें यह बीमारी काफी तेज रफ्तार से फैलती है और इसके लक्षण फ्लू जैसे ही गंभीर होते हैं. किसी भी व्यक्ति को जब डेंगू होता है तो उसके ब्लड में प्लेटलेट्स काफी तेजी से घटने लगते हैं. ऐसा होने की वजह से उस व्यक्ति को कमजोरी होने के साथ ही बुखार जैसे लक्षणों का भी सामना करना पड़ता है. डेंगू की गंभीरता को देखते हुए हर साल 16 मई को डेंगू दिवस मनाया जाता है।
स्कूल की मुख्याध्यापिका प्रिया लूथरा ने बताया की ये दिन क्यों मनाया जाता है?
नेशनल डेंगू डे इस खतरनाक बीमारी के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के मकसद से मनाया जाता है. आपको शायद यह बात जानकार हैरानी हो कि दर साल देशभर में डेंगू की वजह से लाखों लोगों की मौत हो जाती है. डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर कई तरह के प्रोग्राम्स का भी आयोजन किया जाता है जिनमें सभी को डेंगू के दौरान दिखने वाले लक्षण, उस के फैलने का तरीका और इस से किस तरह बचाव किया जाए इस बात की जानकारी दी जाती है.। इस अवसर पर संस्था की महासचिव पूजा सैनी ने बताया की आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर बच्चों के बीच में जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर मेकिंग स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वह विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया जिसमें अभिषेक का प्रथम रीना को द्वितीय नितेश को तृतीय एवं रिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मधु यादव ,रोजी चावला, सोनिया गर्ग, निर्मल भारती,डॉली आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments