युवक को अगवा कर गंभीर चोट मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 17 मई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में जेके स्कूल के पास गली से युवक को अगवाह कर गंभीर चोट मारने के मामले में वीरवार देर शाम एक आरोपी को टीडीआई मोड़ जीटी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विनोद निवासी गोली करनाल हाल बतरा कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने सोनू से किसी बात की रंजिश रखते हुए अपने साथी आरोपी आर्य नगर के विक्रम, सौदापुर गांव के गौतम व अर्जुन नगर के विशाल के साथ मिलकर साजिश रच उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर पुलिस ने गहनता से पूछताछ करने वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा पकड़ने व वारदात में प्रयुक्त रॉड व बाइक बरामद करने के लिए शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
थाना पुराना औद्योगिक में बतरा कॉलोनी निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 2 मई को सुबह उसका बेटा सोनू अपनी पत्नी को घर से स्कूल में छोड़ने के लिए गया था। पत्नी को स्कूल में छोड़कर सोनू वापिस घर लोट रहा था। रास्ते में जेके स्कूल के पास पहुंचा तो घात लगाए बैठे बतरा कॉलोनी के विनोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू को घेर लिया और रिक्की की दुकान के पास ले जाकर चाकू, लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर चोट मारी। आरोपी तीन अलग अलग बाइक पर सवार होकर आए थे और चोट मारकर मौके से फरार हो गए। राह चलते अज्ञात युवक ने फोन कर उसको वारदात की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा और सोनू को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। सोनू की गर्दन व मुहं पर चाकू लगे थे और टांग व बाजू पर चोट थी। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। बाद में असंध रोड पर स्थित सुमित मेमोरियल अस्पताल में सोनू को इलाज के लिये भर्ती करवाया। बेटे सोनू को अस्पताल में भर्ती करवा वह पत्नी के साथ घर पर आया तो हथियारों से लैस होकर पांच छह अज्ञात युवक घर पर आए। युवकों ने अपने आप को बदमाश गिरोह के सदस्य बताते हुए जांन से मारने की धमकी दी। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में कृष्ण की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments