खेत में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा स्टील व लोहे के 2 गेट बरामद.
BOL PANIPAT : 27 मई 2024, थाना पुराना औद्यागिक पुलिस ने सुताना गांव में खेत से लोहे व स्टील का गेट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वसीम निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक के पीछे रेहड़ी में स्टील व लोहे के गेट डालकर सुताना गांव से शहर की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सुताना गांव के नजदीक युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान वसीम पुत्र अफजल निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने रेहड़ी में रखे स्टील व लोहे के गेट बारे पूछताछ की तो आरोपी ने दोनों गेट 25 मई की रात गांव सुताना में खेत से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में कृष्ण पुत्र हुकम सिंह निवासी सुताना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए गेट चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा स्टील व लोहे के दो गेट व वारदात में प्रयुक्त बाइक रेहड़ी बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments