Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की 2 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 27, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 मई 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर को सनौली रोड पर काला आंब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों से बाइक चोरी की 2 वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान दिलशाद निवासी बलजीत नगर हाल राजा खेड़ी व शाहरूख पुत्र जाने आलम निवास बबैल रोड के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों आरोपियों ने मिलकर एकाएक बाइक चोरी की 2 वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरीशुदा एक बाइक राजाखेड़ी गांव के खेतों में छुपा रखी थी। पुलिस आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की सदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सनौली रोड पर काला आंब मोड़ के पास घूम रहे है। युवको के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान दिलशाद उर्फ नोनू पुत्र इरसाद निवासी बलजीत नगर हाल राजा खेड़ी व शाहरूख उर्फ बोना पुत्र जाने आलम निवासी बबैल रोड के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक बीती 4 मई की देर शाम सेक्टर 12 में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सतपाल पुत्र टेकचंद निवासी सलारगंज गेट की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सघंन पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की 1 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने उक्त बाइक नशे की हालत में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा उक्त अपाचे बाइक राजा खेड़ी गांव के खेतों से बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया।

Comments