Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत के एडवोकेट तथा गांधी ग्लोबल फॅमिली के महासचिव राम मोहन राय को विष्णु प्रभाकर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया.


BOL PANIPAT : विष्णु प्रभाकर की विख्यात कृति आवारा मसीहा के पचास साल पूरे होने पर साहित्य, कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अधिक सक्रिय और अपनी एक खास पहचान कायम करने वाले पानीपत के एडवोकेट तथा गांधी ग्लोबल फॅमिली के महासचिव राम मोहन राय को विष्णु प्रभाकर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है. वे पानीपत के ही नहीं अपितु हरियाणा के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो इस पुरस्कार को प्राप्त करेंगे. युवा साहित्यकारों में सिनीवाली शर्मा,संजय शेपर्ड और विनय विक्रम को इस साल 2024 का विष्णु प्रभाकर स्मृति प्रोत्साहन राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन किया गया है। इसी के साथ पत्रकारिता के लिए जनसत्ता की नामचीन पत्रकार मृणाल वल्लरी , शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सुमन शर्मा,महिला सशक्तिकरण के लिए पुष्पा और संगीत और गायन के क्षेत्र में चर्चित राजेश सिंह नेगी का चयन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के मंत्री और साहित्यकार अतुल कुमार प्रभाकर ने बताया कि विष्णु प्रभाकर स्मृति प्रोत्साहन राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुनी गई सभी हस्तियों को यह सम्मान गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा और विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के साझे प्रयासों से पिछले दस सालों से निरंतर सक्रिय सन्निधि संगोष्ठी की ओर से 30 जून को विष्णु प्रभाकर की जयंती के उपलक्ष पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राम मोहन राय ने विगत अनेक वर्षो मे देश विदेश मे गांधी विचार के लिए अनेक यात्राएं की है तथा विचार प्रवाह के लिए देश के आतंक एवं हिंसाग्रस्त क्षेत्रों मे शांति स्थापना के लिए कार्य किया. प्रख्यात गांधीवादी निर्मला देशपांडे जी के अनन्य सहयोगी तौर पर संपादित पत्रिका नित्य नूतन के सह संपादक के रूप मे भी काम किया और निर्मला जी के देहावसान के बाद उनकी स्मृति मे बने निर्मला देशपांडे संस्थान की पानीपत मे स्थापना कर उपेक्षित बच्चों के लिए स्कूल चला रहे हैं.
स्मरण रहे कि राम मोहन राय इन दिनों गांधी ग्लोबल फॅमिली के प्रतिनिधि के रूप मे यूरोप टूर पर है.इस अवसर पर संस्था की महासचिव श्रीमती पूजा सैनी एवम संस्था के अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाईयां प्रेषित की।

Comments