Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


साध संगत द्वारा 7 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 21, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा, संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की प्रेरणानुसार 162 मानवता भलाई के कार्य चलाए जा रहे हैं जिनमे से मुख्य तौर पर , पेड़ लगाना, सफाई रखना, सफाई महाअभियान चलाना,  खुद भुखे रह कर लोगों को राशन देना, गरीब परिवारों की आर्थिक मदद करना, गरीब लड़कियों की शादी करवाना, पढ़ाई में मदद करना, महिला उत्थान के कार्य करना , गरीब का मकान बनवाना आदि शामिल हैं। 

पानीपत की साध संगत समय–समय पर ऐसे कार्य करती रहती है। 

ऐसे ही वीरवार को जरूरत मंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। जिसमें महीने का राशन का जरूरत का सामान आदि दिया गया। ये परिवार ऐसे परिवार हैं जिनमे कोई कमाने वाला नहीं है या उनकी आमदन बहुत कम है।

इस अवसर पर कॉलोनी के प्रेमीसेवक संजय इंसा,  एडवोकेट भंवर सिंह, सुरेंद्र इंसा, मोहन लाल इंसा, राजकुमार जोगिंदर इंसा, राजकूमार इंसा, राजिंदर इंसा, नारायण दास गुलाटी, निखिल इंसा, सुदेश इंसा, बाला इंसा, मीना इंसा, सरोज इंसा, बिमला इंसा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Comments