Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


आईबीपीजी महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी पी जी महाविद्यालय में शुक्रवार 21 जून 2024 को एनएसएस यूनिट, एनसीसी यूनिट और योग क्लब के द्वारा दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार मनाया गया ।  प्रोटोकॉल का उद्देश्य योग अभ्यास जैसे योग  निद्रा, प्राणायाम ध्यान आदि के माध्यम से शांति सदभाव और कल्याण प्राप्त करने के लिए जनता के बीच सामान्य जागरूकता पैदा करना है। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग डॉ सुनीत शर्मा, प्रोफेसर राजेश बाला, डॉ नीतू और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ एनएसएस, एनसीसी और योग क्लब के विद्यार्थियों ने भी योगा किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रोफेसर रेखा के द्वारा योग करवाया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि योग के विभिन्न रूपों से हम सबको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है।  योग से मन शांत होता है और योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है। एनएसएस यूनिट के संयोजक डॉ जोगेश ने कहा कि योगाभ्यास से सभी रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। योग से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। एनसीसी यूनिट के संयोजक लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने कहा कि डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहतर ही फायदेमंद है । योग से रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ नीतू ने अहम भूमिका निभाई ।

Comments