समर कैम्प के नौवें दिन डीएसपी सतीश वत्स ने बाल भवन में नशे के प्रति बच्चो को जागरूक किया.
-नशा अपराध की जननी है-रितु राठी
-नशा जीवन को बर्बाद करता है-सतीश वत्स
BOL PANIPAT : 21 जून–पानीपत बाल भवन में चल रहे समर कैंप के नौवे दिन डीएसपी सतीश वत्स थाना प्रभारी मॉडल टाउन गौरव उनकी टीम बच्चो को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए पहुँची।डीएसपी सतीश वत्स ने बच्चो को समझाते हुए कहा नब्बे प्रतिशत अपराधों की जड़ नशा है।हमे हर हालात में नशे से बचकर अपने जीवन को सवारना होगा। कैम्प में स्लम एरिया के बच्चो को समझाते हुए उन्होंने कहा कि स्लम एरिया में बच्चे छोटी उम्र में नशे की लत में पड़ जाते है।ऐसे बच्चो की नशे की लत छुड़वाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना पुलिस के साथ साथ पब्लिक का भी फर्ज बनता है।वही नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। वही जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बच्चो को समझाया अगर कोई भी बच्चा इस लत का शिकार है तो बाल भवन की टीम ऐसे बच्चो को चिह्नित करके उनकी मदद करेगी नशे की लत छुड़वायेगी ताकि वह बच्चा भी मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने बताया कि समर कैम्प में आगे आगे डांस जुडो कराटे योग सिलाई कढाई ब्यूटी पार्लर के साथ साथ बच्चो को मोटिवेट करने के लिए सामाजिक समस्याओं पर जागरूकता सेमिनार लगाया जाएगा ।बच्चो की हेल्थ के लिए हेल्थ चेक अप से लेकर आंखों की जांच के कैम्प भी लगेंगे।

समर कैम्प में 4 साल से बच्चो के खाने पीने का ख्याल रख रही सहयोग की टीम
सहयोग ट्रस्ट के प्रधान गौरव लिखा ने बताया कि लगातार चार साल से पूरे कैम्प में उनकी टीम बच्चो का हर तरह से ख्याल रखती है।पिछले चार सालों में कैम्प में आने वाले बच्चो की संख्या बढ़ती जा रही है। आगे भी सहयोग का साथ बच्चो के साथ बना रहेगा।कैम्प में बच्चों की संख्या तीन सौ हो चुकी है।इस मौके पर थाना प्रभारी मॉडल टाउन गौरव, बाल भवन प्रोग्राम ऑफिसर रितु सहयोग के प्रधान गौरव लिखा ,आशु दुआ,रचित जग्गा ,आशु टुटेजा,पंकज दुआ जोनी दिलावरी मुख्यतौर पर मौजूद रहे

Comments