एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के बीकॉम के होनहार छात्र ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की मेरिट लिस्ट में हासिल किया दूसरा स्थान
–सौरभ की उपलब्धि कॉलेज इतिहास का एक अविस्मर्णीय पल: डॉ अनुपम अरोड़ा
–शैक्षणिक के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना का भी बेस्ट वालंटियर
BOL PANIPAT, 15 जुलाई. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के होनहार छात्र सौरभ ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की बीकॉम की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान पाकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया । सौरभ ने 3600 में से 3007 अंक पाकर 83 प्रतिशत अंक पाए और नई बुलंदियों को छुआ । ज्ञात रहे कि सौरभ ने इससे पहले भी बीकॉम के चत्रुर्थ और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाओं में विश्वविधालय की मेरिट लिस्ट में टॉप स्थान हासिल कर चुका है । विश्वविधालय द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी और उन्होनें मेधावी छात्र सौरभ पर गर्व करते हुए उसकी मेहनत और लगन की भरपूर सराहना की । प्रबंधकारिणी के प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल ने प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन गोयल, प्रो पवन सिंगला, डॉ राकेश गर्ग, डॉ दीपा वर्मा, डॉ दीपिका अरोड़ा मदान, डॉ पवन कुमार, प्रो मनोज आदि के साथ मिलकर सौरभ के प्रयासों की जमकर तारीफ़ की और उसके भविष्य को उज्जवल बताया । हरि नगर सेक्टर 6 पानीपत निवासी सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है और उसकी दो छोटी बहने है । उसके पिता दीनानाथ पेशे से अकाउंटेंट है और माता गृहणी है । सौरभ की उपलब्धि से सौरभ का परिवार और पूरा कॉलेज प्रफुल्लित है।
दिनेश गोयल ने कहा कि सौरभ ने पढ़ाई को लेकर विद्यार्थियों को एक नई दिशा दिखाई है । इस छात्र की यह उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी । एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी अपने हर विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यहाँ के विद्यार्थी नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा पाकर समाज और मानवता की सेवा करे यही उनकी कामना है ।
राजीव गर्ग ने कहा कि वाणिज्य के क्षेत्र में आजकल अपार संभावनाए है । वाणिज्य के बिना कुछ भी संभव नहीं है । यह मानव जीवन का आधार है । वाणिज्य विषय में पारंगत व्यक्ति भविष्य में चार्टर्ड एकाउंटेंट, मार्केटिंग मैनेजर, इन्वेस्टमेंट बैंकर, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर, चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट, सर्टिफाइड पब्लिक एकाउंटेंट, एक्टुअरी, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि का कार्य कर सकता है ।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज के बीकॉम के छात्र बहुत ही होनहार है और उनसे अच्छे प्रदर्शन की सैदव उम्मीद रहती है । सौरभ ने बीकॉम की परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन के बल पर विश्वविधालय में दूसरा स्थान पाया है और यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । सौरभ यदि एनएसएस और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल है तो शैक्षणिक गतिविधियों में भी इस छात्र का कोई सानी नहीं है । यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान पाना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है । उन्होनें वाणिज्य विभाग के सभी प्राध्यापकों और एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी की तारीफ़ की और कहा कि वाणिज्य हमेशा एक प्रासंगिक एवं संभावनाओं से भरपूर विषय रहा है । वाणिज्य विषय में निपुणता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के लिए कैरियर में बहुत सारे विकल्प मौजूद है । स्कूलों, कालेजों, बैंकों, स्टॉक मार्किट, निजी एवं सरकारी कंपनियो में वाणिज्य के विशेषज्ञों के लिए प्रचुर संभावनाए मौजूद है ।
डॉ नवीन गोयल ने सौरभ को एक अनुशासित और गुणों से भरपूर छात्र बताया । उसके मन में बड़ो के लिए आदर-सम्मान और भाषा में शालीनता है । ऐसे छात्र को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है । एनएसएस में भी इस छात्र का प्रदर्शन शानदार रहा है । वह नासिक महाराष्ट्र में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर चुका है ।
सौरभ ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कॉलेज प्रशासन, प्राध्यापकों और अपने माता-पिता को दिया । उन्होनें विशेष तौर पर अपने मार्गदर्शक एवं गुरु डॉ अनुपम अरोड़ा और डॉ राकेश गर्ग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया । उन्होनें कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन के गुण उनमें इन्होनें ही पैदा किये है । उनके गुरु ने हमेशा उनका हौंसला बढ़ाया है और उनके भीतर अपार संभावनाएं पैदा की है । वे आगे चलकर सीए बनना चाहते है । इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ मुकेश पुनिया, डॉ राकेश गर्ग, डॉ दीपा वर्मा, दीपक मित्तल, चिराग सिंगला उपस्थित रहे ।

Comments