एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति निभायें अपनी जिम्मेदारी : उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
-प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधारोपण अभियान के तहत एलडीको में किया पौधारोपण
BOL PANIPAT , 23 जुलाई। हरमनी सोसाइटी एलडीको द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने भाग लिया व एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि यदि हर व्यक्ति ईमानदारी से एक एक पौधा लगाये व उसकी परवरिश अपने बेटे की तरह करें तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा व आम जन को इसका भविष्य में लाभ मिलेगा।
उपायुक्त ने कहा कि वन विभाग द्वारा जून के महीने में पौधारोपण कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें लाखों की संख्या में छायादार व फलदार पेड़ लगाये जाते है व बहुत सी किस्मों के पौधे नि:शुल्क वितरीत किये जाते है। विभाग द्वारा इस अभियान के तहत खाली स्थानो पर पौधारोपण किया जाता है।
उपायुक्त ने विशेष तौर पर युवाओं का आव्हान किया कि वे पौधारोपण में रूचि ले व उन कार्यक्रमों में पौधारोपण को बढ़ावा दे व अन्य को भी एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, नगरादीश टीनू पोसवाल व जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुडडा व संस्था के पदाधिकारियों ने एक एक पौधा मां के नाम लगाया। इस मौके पर सुनील सरदाना, विनेश मलिक, तकदीर गरेवाल, संतोष, सनी, अनु मलिक आदि मौजूद रहे।

Comments