जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना।
BOL PANIPAT: 3 अगस्त। न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमार शर्मा ने सेशन डिवीजऩ पानीपत में शनिवार को हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा भेजी गयी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन पुरे अगस्त महीने के दौरान जिले के लगभग पचास गावों से गुजरेगी। जिसका उदेश्य आम जनता को कानूनी सहायता प्रदान करना, उनको कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक करना व आगामी 14 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में अवगत कराना है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से पैनल एडवोकेट राजेंद्र और सुरप्रीत सिंह तथा शिखा, पैरा लीगल वालंटियर गांव के लोगों की समस्याओं के लिए कानूनी सहायता का मार्गदर्शन करेंगे। इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य लोगों को घर बैठे उनके ही गांव में विधिक सेवाएं प्राधिकरण की योजनाओं के बारे मैं अवगत कराना और उनका लाभ उन तक पहुंचाना है। जैसे की हर एक व्यक्ति जिसकी आय सालाना तीन लाख से कम हो, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं को मुफ्त में सरकारी खर्च पर वकील प्रदान करना, अन्य विभागों तक उनकी समस्याओं को पहुंचाना है। अन्य किसी भी मदद के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्प लाइन नंबर 0180-2640222 पर संपर्क कर सकते है।

Comments