आर्य कॉलेज में हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
– विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की ली शपथ
PANIPAT AAJKAL – 12 अगस्त 2024 सोमवार को आर्य पीजी कॉलेज में कॉमर्स व मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए ओ.पी. सिंगला सभागार में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता के साथ-साथ कॉमर्स व मैनेजमेंट विभाग के प्राध्यापकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यार्थियों को कॉलेज पर बनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला, महासचिव कमल किशोर समेत सभी सदस्यों ने अपने शुभ संदेश में नए आए विद्यार्थियों का स्वागत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में नए आए विद्यार्थी को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढें। कॉमर्स व मैनेजमेंट के कोर्स में विद्यार्थियों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं है बशर्ते विद्यार्थी अपने इन तीन वर्षों में पूरी मेहनत व लगन से अपनी क्लास लगाएं व अपनी पढ़ाई को पूरा समय दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए कॉलेज के ये तीन वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इस समय को विद्यार्थी अपने जीवन के यादगार पल बनाने की कोशिश करें।माता-पिता और प्राध्यापक हमेशा अपने बच्चों और विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन चुनौतियों से भरा है जीवन में सुख-दुख, उतार-चढाव आते रहते हैं हमें किसी भी परिस्थिति में अपना मनोबल कम नहीं होने देना है, बल्कि चुनौतियों का डटकर सामना कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढना है। डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि वर्तमान में विद्यार्थियों को पुस्तकालय के साथ-साथ मोबाइल का भी सदुपयोग करना चाहिए आज हम गुगल व विभिन्न प्रकार की मोबाइल ऐप से भी अपनी बहुत सारी जानकारियां बढा सकते हैं।उन्होंने अपने संबोधन के अंत बताया कि गत वर्ष आर्य कॉलेज के प्रांगण में नई शिक्षा नीति की शानदार शुरुआत हुई। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी अब मेजर, माइनर, मल्टी डिसिप्लिनरी, वेल्यू एडिड, एबिलिटी इन्हांसमेंट और स्किल इनहांसमेंट की पढाई करेंगे। इसके तहत विद्यार्थियों को पहले साल तीन मेजर, एक माइनर, एक मल्टी डिसिप्लिनरी, एक वेल्यू एडीड, एक एबिलिटी इन्हांसमेंट और एक स्किल इनहांसमेंट के विषयों को पढ़ना होगा। इन विषयों को पढ़ कर विद्यार्थी खुद का सर्वांगीण विकास करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।उन्होंने साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को अपनी पढाई के साथ-साथ खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी जरूर भाग लेना चाहिए।

जिससे हमारे अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक,खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों की उपलब्धियों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। आर्य पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई के प्रभारी प्रो. विवेक गुप्ता व डॉ. मनीषा ढुढेजा ने बताया कि आज आर्य पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम हरियाणा सरकार के सानिध्य में तिरंगा शोभायात्रा निकली गई।ये यात्रा शिवाजी स्टेडियम से आरंभ हुई और शहर की विभिन्न गलियों से होती हुई कॉलेज प्रांगण में आ कर समाप्त हुई। रैली का शुभारंभ पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखा कर किया. इस रैली में आर्य कॉलेज के 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वंय सेवकों ने कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को तिरंगे का सम्मान करने की शपथ दिलाई, और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सेल्फी विद तिरंगा का अभियान का हिस्सा बनते हुए तिरंगे के साथ सेल्फी ली। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज महाविद्यालय की सभी कक्षाओं में नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई. विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की ली शपथ ।आज राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं सद्भावना और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश दिया. इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला, कॉलेज उप प्राचार्य डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. मधु गाबा, प्राध्यापिका मीनाक्षी चौधरी, आस्था गुप्ता, डॉ. राजेश गर्ग, प्रिया गुप्ता, माणिक गुप्ता समेत कॉमर्स व मैनेजमेंट विभाग के सभी प्राध्यापक व प्राध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Comments