Saturday, September 12, 2026
Newspaper and Magzine


ग्लोबल वार्मिंग से से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें : डॉ अजय कुमार गर्ग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. (पी.जी) महाविद्यालय में एन एस एस यूनिट के द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही मुहिम “एक पेड़ मां के नाम”  के तहत पौधारोपण  कार्यक्रम चलाया गया। इस मुहिम के तहत आई.बी.कॉलेज प्रबंधक निकाय के सदस्य एल.एन मिगलानी , परमवीर ढींगरा , युधिष्ठिर मिगलानी , रवि गोसाई , कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, उप प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा,  खुशबू, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी, अन्य स्टाफ सदस्य और एन एस एस के विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि वर्तमान भारत ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है, इससे बचने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए एवं वन क्षेत्र को बढ़ाया जाए। डॉ शशि प्रभा ने कहा फ्रेश ऑक्सीजन की कमी लोगों को अब महसूस होने लगी है शहर में विकास के नाम पर हुई पेड़ों के अंधाधुंध कटाई ने जहां शहर की तस्वीर बदली वहीं लोगों के लिए ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ी समस्या खड़ी कर दी। भारत को आने वाले समय में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। हम सबको अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम दस पौधे जरूर लगाने चाहिए। एन एस एस की संयोजिका खुशबू ने कहा कि इस बढ़ती हुई ग्लोबल वार्मिंग के जिम्मेदार हम खुद ही हैं और ऐसे में पर्यावरण को स्वच्छ रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए और बीमारियों से बचने के लिए पौधे लगाना जैसे काम खुद के प्रयास किए जाने से संभव हो पाएगा। इस अवसर पर  लेफ़्टिनेंट राजेश कुमार, डॉ. जोगेश, डॉ मोनिका, डॉ नेहा पूनिया और डॉ नीतू आदि ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया ।

Comments