आई.बी.कॉलेज में साहित्यिक सप्ताह का शुभारंभ .
BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की टैगोर समिति द्वारा साहित्यिक सप्ताह का शुभारंभ और रिपोर्ट राइटिंग का समापन. प्राचार्य सतवीर सिंह,उप- प्राचार्या डॉ शशि प्रभा, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ किरण मदान,अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ नीलम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। साहित्यिक सप्ताह का विषय नारीवाद की प्रेरक गूंज था। नारीवाद की प्रेरक गूंज एक विकसित होते, बहुआयामी दृष्टिकोण की विशेषता है, जो ऐतिहासिक संघर्षों को समकालीन डिजिटल सक्रियता से जोड़ता है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह साहित्यिक सप्ताह लेखन कौशल को निखारकर और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करके छात्रों और समुदायों को लाभान्वित करता है। ये आयोजन शैक्षणिक ज्ञान को बढ़ाते हैं, आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं और सार्वजनिक रूप से बोलने में आत्मविश्वास पैदा करते हैं।साथ ही उन्होंने अंग्रेजी विभाग को रोक प्रतिवेदन लेखन की 10 घण्टे की कार्यशाला के समापन पर बधाई दी।अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ नीलम ने “नारीवाद की गूंज ” के सन्दर्भ में कहा कि इसका उद्देश्यलैंगिक समानता की वकालत करना है। ये आवाजों को सशक्त बनाने, करियर की बाधाओं को तोड़ने और एक न्यायपूर्ण दुनिया को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक आख्यानों की पुनर्व्याख्या करने पर केंद्रित हैं,साथ ही उन्होंने रिपोर्ट राइटिंग के समापन पर कहा कि इस तरह की कार्यशाला विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास करती हैं और औद्योगिक क्षेत्र में भी कारगर साबित होती हैं। साहित्यिक सप्ताह का प्रारंभ स्पीचˌकॉम्पटिश्न से हुआ जिसमें डॉ किरण मदान, डॉ नेहा पूनिया ने जज की भूमिका अदा की। कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए ।इस अवसर पर महाविद्यालय की उप- प्राचार्या डॉ शशि प्रभा, डॉ किरण मदान व अंग्रेजी विभाग के सभी प्राध्यापक डॉ. नीलम ,डॉ. निधि मल्होत्रा,डॉ नेहा पुनिया , सहायक प्रो. रेखा, प्रिया, राहुल, डॉ.रिशु , दीप्ति, एकता, रोशनी उपस्थित रहे।

Comments