Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at August 17, 2024

 BOL PANIPAT : विद्या भारती माॅडर्न स्कूल, खादी आश्रम, पानीपत में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने सुन्दर-2 राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर निर्मल दत्त ने बच्चों को राखी के महत्व के बारे में बताया कि यह त्यौहार श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है, बहन अपने भाई की कलाई पर रेशम के सुंदर धागे के रूप में राखी बांधती है और भाई अपनी बहन की हमेशा रक्षा करने का वादा करता है, बहन भी अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। यह त्यौहार भाई और बहन के बीच के गहरे रिश्ते, प्रेम का महत्व बताता है। विद्यालय में राखी प्रतियोगिता के चार ग्रुप बनाए गए। प्रतियोगिता का प्रथम ग्रुप तीसरी से चौथी कक्षा, दूसरा ग्रुप पांचवी से छटी कक्षा, तीसरा ग्रुप सातवीं से आठवीं कक्षा, चौथा ग्रुप नौवीं से दसवीं कक्षा का बनाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम अमन, राधिका, रिहाना, जोया रहीं, परी नेहा द्वितीय रही। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका मीनाक्षी, अध्यापिका जसनीत कौर, शालिनी व गीता उपस्थित रही। 

Comments