भारत बंद के आहवान के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था को लेकर जिला में पुलिस द्वारा किये गए थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
BOL PANIPAT : 21 अगस्त 2024, अनुसूचित जाति व जनजाति द्वारा बुधवार 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया गया था। इसको लेकर जिले में कानून व शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। प्रर्याप्त संख्या में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जिला पुलिस द्वारा कानून एवं व्यस्था बनाए रखने के लिए आमजन से अपील की गई थी। जिला में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने स्वयं फिल्ड में उतरकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधित दिशा निर्देश दिए। जो जवान दंगा निरोधक साजों सामान के बगैर मिले उनकों विशेष रूप से हिदायत दी कि डयूटी के दौरान लापरवाही को किसी भी रूप में सहन नही किया जाएगा। सभी पुलिसकर्मी अनुसाशन की पालना करें।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इस दौरान पुलिस की दो कंपनियों के जवानों को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स व उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह के नेत्रत्व में जिला सचिवालय परिसर में तैनात किया था। एक कंपनी को टोल प्लाजा के पास उप पुलिस अधीक्षक जसवंत सिंह के नेत्रत्व में तैनात किया था और एक कंपनी को गोहाना मोड़ के पास उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी के नेत्रत्व में तैनात किया गया था।

Comments