Tuesday, May 12, 2026
Newspaper and Magzine


पशु चोरी के तीसरे आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए टू पुलिस टीम ने की पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 अगस्त 2024, सीआईए टू पुलिस टीम गांव बाल जाटान में पशु बाड़े से भेड व बकरी चोरी की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी राजेश निवासी भूना फतेहाबाद को वीरवार को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी सोमपाल निवासी बिलौना करनाल के साथ मिलकर पशु चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी राजेश चोरी के अन्य मामले में फतेहाबाद जेल में बंद था।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने व चोरीशुदा बकरी बरामद करने के लिए पुलिस ने वीरवार को आरोपी राजेश को माननीय न्यायाल में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने बीती 10 जनवरी को आरोपी सोमपाल निवासी बिलौना करनाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी राजेश निवासी भूना फतेहाबाद के साथ मिलकर 8 दिसम्बर 2023 की रात गांव बाल जाटान में एक पशु बाड़े से 10 बकरी व 5 भेड चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पशु चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में रोहताश पुत्र दयानंद निवासी बाल जाटान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

पूछताछ में आरोपी सोमपाल ने पुलिस को बताया था कि उन दोनों ने चोरीशुदा भेड व बकरीयों को बाट लिया था। आरोपी सोमपाल ने अपने हिस्से में आई चोरीशुदा 5 भेड करनाल के गांव पूंडरी निवासी अर्जुन को 10 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा था।
आरोपी सोमपाल की निशानेही पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन को गिरफतार कर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरीशुदा भेड खरीदने बारे स्वीकारा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बचे 9 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी राजेश की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments