Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


विधानसभा चुनाव में हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा से स्टे नाके होंगे सीसीटीवी कैमरों से लैस: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at September 11, 2024 Tags:

-अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित करके करना होगा कार्य: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

-एफएसटी व एसएसटी टीमों को 24 घंटे डयूटी देने व चुनाव के मद्ïदेनजर अवैध कैश व लीकर पर रखनी होगी निगरानी

-शराब के ठेको पर स्टाक और कैश पर निगरानी रखने की विशेष जरूरत

-अधिकारियों को कैश व लीकर का टारगेट रखकर कार्य करने व सीजर की रिपोर्ट निश्चित समय अवधि में देने के दिए निर्देश

BOL PANIPAT, 11 सितम्बर। विधानसभा के चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शितापूर्वक कराने को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बुधवार को पर्यटन केंद्र स्काई लार्क में उत्तर प्रदेश की सीमा से स्टे जिले के पुलिस अधिकारियों व जिले के पुलिस विभाग, कराधान एवं जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक की और दोनों प्रदेशो के अधिकारियों को समन्वय स्थापित करके चुनावी डयूटी निर्वहन करने व पैट्रोलिंग की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से चुनाव के संदर्भ में सुझाव भी मांगे। उन्होंने अधिकारियों को कैश व लीकर का टारगेट रखकर कार्य करने व सीजर की रिपोर्ट निश्चित समय अवधि में देने के निर्देश दिए।
  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा के साथ स्टे क्षेत्र पर चुनाव के दौरान और निगरानी बरतने की आवश्यकता है। सीमा के पार लगाये गए दोनों नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, एफएसटी व एसएसटी की टीमों को 24 घंटे डयूटी देने व चुनाव के मद्ïदेनजर विशेष तौर पर कैश व लीकर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
  जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष कराने को लेकर सीमा से स्टे गांव में बैंकों में हो रहे पैसे के लेन देन को लेकर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि वे  बैंकरर्ज की मीटिंग ले चुके है व भारत चुनाव आयोग की गाइड लाइन से अवगत करवा चुके है। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव की इस अवधि में खासतौर पर शराब के ठेको पर स्टाक और कैश पर निगरानी रखने की विशेष जरूरत है।
          जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में पैसे की अहम भूमिका रहती है इस पर ओर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। भारतीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देश अनुसार एफएसटी व एसएसटी टीमों को जांच में ओर तेजी लानी होगी और इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि किसी व्यक्ति को परेशानी न हो।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समालखा विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ा क्षेत्र है जहां पर हो रही गतिविधियों पर ओर ध्यान देना होगा। बागपत व शामली से आने वाले वाहनों पर ओर चौकसी बरतनें की आवश्यकता है। राणामाजरा, गढ़ी बैसिक व कई अन्य क्षेत्रों पर दिन व रात्रि के वक्त ओर ध्यान देना होगा।
  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए खासतौर पर मतदाताओं को जागरूक करने की आवश्कयता है। उन्होंने डीईटीसी व जीएसटी से जुड़े अधिकारी को निर्देश दिए कि वे चुनाव पर और ध्यान दें व कैश व लीकर के जो भी मामले आते है उन्हें सीज कर तुरंत रिपोर्ट करे।
  बैठक में शामली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सुझाव दिए व अधिकारियों से अपील की कि जो किसान फसल की बिजाई कर चुके है वे चुनाव के दौरान फसल को मंडियों मे लाने का प्रयास करेगें इस पर कोई ईस्यू न बने इस पर और ध्यान देना होगा। उपायुक्त ने हर संभव मदद के उन्हें निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ एवम नोडल अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक, एमडी शुगरमील मनदीप सिंह, डीएसपी सतीश वत्स, डीईटीसी जीएसटी पुनित शर्मा, डीईटीसी एक्साइज बिजेन्द्र ढुल,निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments